सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी सीएम के नाम भी फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, सियासी हलचल बढ़ी
सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे
पटना: बिहार की राजनीति नए मोड़ पर आ गई है। करीब दो दशकों के बाद सीएम नीतीश के हाथों से सत्ता अब बीजेपी के पास आ रही है। पहली बार राज्य में बीजेपी के सीएम बनेंगे। सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों की मानें तो अब केबल औपचारिक घोषणा ही बाकी है। दूसरी ओर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रयी मंत्री सह पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान भी पटना पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में दोनों बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। वहीं जानकारी सामने आ रही है कि जदयू के विधायक दल की बैठक भी रद्द हो गई है। एक ओर जहां बीजेपी के कार्यालय में चहल-पहल तेज है तो वहीं जदयू कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। बीजेपी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया हुआ है। जानकारी अनुसार बीजेपी दफ्तर में मीडिया कर्मियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। करीब दो दशकों तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देंगे, जिसके बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। सुबह से ही हलचल तेज है।
dhananjaykumarroy